स्वर गोविंदम् के शिविर गीत का लोकार्पण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, जयपुर द्वारा आगामी स्वर गोविंदम् (घोष शिविर) के शिविर गीत का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया।
राजस्थानी बोली की मिठास से सजे इस गीत "कदम-कदम री साधना, आ देश री आराधना " को प्रसिद्ध राजस्थानी लोक कलाकार श्री प्रकाश माली ने स्वरबद्ध किया है।
गीत के प्रथम वादन के अवसर पर अखिल भारतीय शारीरिक टोली सदस्य श्री रामचन्द्र जी पांडेय जी की विशिष्ट उपस्थिति रही।
वर्ष 1971में संघ से जुड़े श्री रामचन्द्र जी पाण्डेय 1976 से प्रचारक हैं। 5 वर्ष मॉरीशस तथा 5 वर्ष कीनिया में प्रचारक का उत्तरदायित्व सम्हालने के साथ ही तत्कालीन सरकार्यवाह माननीय शेषाद्रि जी के निजी सहायक भी रह चुके हैं।
No comments:
Post a Comment