It's all about the greatest Indian organisation RSS , "RASHTRIY SWAYAM SEVAK SANGH" in view by S G PAWAR
Followers
Saturday, 12 May 2018
Seva karya
🚩 सेवा कार्य
संघ के स्वयंसेवकों ने बर्निंग ट्रेन में की सैनिकों की सेवा
घने जंगल और कडकती धूप में पिलाया ठंडा पानी और चाय
धाराखोह के जंगल मे शॉट शर्किट से मिलेट्री ट्रेन में लगी थी आग
======
संघ के स्वयंसेवको ने एक बार फिर विपरीत परिस्थियों में सेवा की मिशाल पेश कि दिनांक 10/05/2018 को दोपहर नागपुर से इटारसी की ओर जा रही मिलेट्री ट्रेन में बिजली के तारों से टच होकर अचानक आग लग गई । कुछ ही देर में ट्रेन में लदी मिलेट्री गाड़ियों ने आग पकड़ ली ।
मुख्य मार्ग से दो कि मी पहाड़ के अंदर तथा उबड़खाबड़ रास्ते के कारण वहाँ वाहनों का आना जाना संभव नहीं होने से वहाँ काम कर रहे कर्मचारियों को पानी चाय आदि पहुँचाना कठिन हो रहा था । जैसे ही यह बात भारत भारती मे चल रहे विद्या भारती के प्रशिक्षण वर्ग के अधिकारियों को मालूम हुई , स्वयंसेवक हाथ मे ही पानी से भरी टंकियाँ, बाल्टियां, बोतल और मग्गे लेकर दौड़ पड़े और वहाँ काम कर रहे कर्मचारियों की पानी तथा चाय की व्यवस्था की । सभी ने ह्रदय से धन्यवाद दिया और दुगुने जोश से सुधार कार्य मे लग गये । एक अधिकारी ने मुझसे कहा "मैं बहुत देर से सोच रहा था कि लगता है इस क्षेत्र में आरएसएस का काम नहीं है, पर आप लोगों को दूर से देखकर लगा कि आरएसएस देश मे हर जगह है ।
भारत भारती के सचिव मोहन नागर ने बताया कि एक बार फिर त्वरित और आपातकालीन सेवा व सहायता के लिए संघ के कार्यकर्ता खरे उतरे ।
संघ के कार्यकर्ता जंगल से ट्रेन रवाना होने सायं साढ़े पाँच बजे तक सैनिकों व रेलवे कर्मचारियों का सहयोग करते रहे ।
भारत माता की जय ।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment